आजकल रूसी की समस्या आम बात हो गई हैं। रूसी के कारण ही बाल झड़ने की समस्या होती है। अगर जल्दी रूसी का उपाय नहीं किया गया तो यह पूरे सर मे फैल कर बाल में खुजली और बाल झड़ने का कारण बनता हैं।
रूसी होने के कारण:
१. बाल ठीक से साफ़ ना करना ।
२. बालों में तेल ना लगाना ।
३. धूल गन्दगी में रहना ।
४. सर के पसीने को सर में सुखाना ।
५. गंदे सर रहना ।
५. वात प्रकृति वाले को भी रुसी की समस्या होती है क्यूकी वात प्रकृति वाला का सरीर रुस्क होता हैं।
रूसी हटाने के घरेलू उपाय:
१. नींबू और नारयल का तेल
नारयल तेल को गरम कर उसमे एक नींबू निचोड़ सर में लगाए और एक गंटे बाद सर शैंपू से धो लें।
२. कपूर और नारयल का तेल
दो पूजा वाला कपूर ले कर नारयल तेल में पीस कर मिला दे और नहाने के पहले लगाए और एक घंटा बाद सर धो लें ।
३. मेंहदी और दही
सर में मेंहदी लगाने से भी बाल की रूसी ख़तम होती हैं। इसके लिए आपको मेंहदी रात में दही और पानी के साथ भिंगा कर रख देना हैं और सुबह सर में लगाकर एक घंटा तक छोड़ दे
फिर सर को सदा पानी से धोए और उसी रात सर में तेल लगाकर दूसरे दिन शैंपू से धो लें।
४. दही , नींबू , नारयल तेल , टंकण भस्म और कपूर
यह विधी उनलोग के लिए बेहद कारगर है जिनके सर पे जीदी रुसी है और जितना भी रूसी हो दो से तीन बार लगाने से यह रूसी साफ़ कर देता है ।
४ चमच , २ कपूर , २ चमच नारयल तेल ,१ चमच टंकण भस्म और एक नींबू रस मिला पूरे सर में लगा लीजिए और एक घंटे तक छोड़ दीजिए फिर सर को शैंपू से धो लीजए ।
इनमे से कोई एक भी उपाय आप अगर अपनाते है तो आपको रूसी से एक हफ्ते में ही छुटकारा मिल जाएगा। अगर आपके मन में कुछ भी प्रसन हों तो आप नीचे कमेंट सैक्शन में पूछ सकते हैं ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें